नेशनल न्यूज़ : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने एक शर्त रख दी है। बोर्ड का कहना है कि फिल्म में से सुछ सीन्स काटने होंगे। साथ ही डिस्क्लेमर देना होगा। इसके बाद फिल्म रिलीज हो सकती है। सेंसर बोर्ड ने फैसला ले लिया है और फिल्म को UA सर्टिफिकेट भी दे दिया है। ये फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किए गए नए बदलाव के बाद से अभी इसकी कोई नई तारीख नहीं बताई गई है.













