Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर का 48 की उम्र में निधन , नींद में पड़ा दिल का दौरा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर का 48 की उम्र में निधन , नींद में पड़ा दिल का दौरा

बॉलीवुड न्यूज़ : टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर मिली है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और कसौटी जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। 48 की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा कि विकास अब इस दुनिया में नहीं रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास सेठी का 8 सितंबर, रविवार को निधन हो गया। कहा जा रहा है कि एक्टर को नींद में ही दिल का दौरा पड़ा और वो सोते तो सोते ही रह गए। हालांकि, अब तक उनकी मौत पर परिवार की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है। विकास सेठी अपने पीछे वो बीवी और नन्हे जुड़वा बच्चों को छोड़ गए। उनकी मौत से परिवार से लेकर टीवी इंड्ट्री को बड़ा झटका लगा है।


Leave a Reply