Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी , 4 जवानों की मौत

बड़ी खबर : सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की गाड़ी , 4 जवानों की मौत

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि सिक्किम में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है । यह हादसा पूर्वी सिक्किम के जालुक आर्मी कैंप से दलपचंद की ओर जाते समय हुआ, जब सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 4 जवान की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

इस हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के थंगापंडी शामिल हैं। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर समेत सभी मृतक सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे।

इस घटना पर भारतीय सेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


Leave a Reply