Latest news
सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन...

India Living News

Hot News
You are currently viewing Jalandhar : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक Route Plan

Jalandhar : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक Route Plan

जालंधर : 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान तिरंगा फहराने पहुंचेगे। वहीँ स्वतंत्रता दिवस और सी.एम. मान की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जालंधर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। बता दें गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम वाहनों के लिए कुछ रूटों पर पाबंदी होगी।

डायवर्शन रूट :
समरा चौक, गीता मंदिर चौक, मसंद चौक, रैड क्रॉस मोड़, टी प्वाइंट खालसा स्कूल और प्रतापपुरा मोड़ शामिल है।

आम वाहनों के लिए रूट प्लान :
समरा चौक-चुनमुन चौक-मिल्क बार चौक, रैड क्रॉस मोड़
गीता मंदिर चौक-चुनमुन चौक-टी प्वाइंट एपीजे कॉलेज
मसंद चौक-मिल्क बार चौक-गुरु नानक मिशन चौक

गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आने वाले वाहनों की पार्किंग :
बसें व स्कूल वाहन सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क की दोनों तरफ, कार के लिए मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक सड़क की दोनों तरफ, दोपहिया वाहन सिटी अस्पताल चौक से एपीजे स्कूल तक सड़क की दोनों तरफ पार्किंग की जा सकेगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए 15-08-2024 के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।


Leave a Reply