Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिंदू नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना टक्साली ने खड़े किए बड़े सवाल : योगेश सूरी

हिंदू नेता संदीप थापर पर हुए जानलेवा हमले पर शिवसेना टक्साली ने खड़े किए बड़े सवाल : योगेश सूरी

जालंधर : हिन्दू नेता संदीप थापर पर खालिस्तानियों द्वारा किये हमले पर शिवसेना टकसाली (अमर शहीद कुमार सूरी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश सूरी ने गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि श्री थापर को पुलिस द्वारा एक सुरक्षा उपलब्ध करवाया गया था पर जब उन पर हमला हुआ तो सुरक्षा कर्मी भी मौके से भाग गया। श्री सूरी ने कहा कि उनकी लुधियाना के कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के बातचीत हुई है, जिसमे उन्होंने कहा कि वह उक्त पुलिस कर्मी पर बड़ी कार्रवाई करेंगे हालाँकि शिवसेना नेताओं का कहना है कि यदि पंजाब में हिंदुयों की आवाज़ उठाने वाले हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों को खालिस्तानियों से खतरा है तो उनकी सुरक्षा का रिव्यू करना या उनकी सुरक्षा से छेड़छाड़ करना हिंदुयों को, खालिस्तान की भट्टी में झोंकने जैसा है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्त्वों द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए पंजाब का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। श्री सूरी ने आगे कहा कि पिछले दिनों अमर शहीद सुधीर कुमार सूरी की पेशी पर भी हत्यारे खालिस्तानी संदीप सन्नी के समर्थकों द्वारा तलवारे लहराकर हिंदुयों को चेतावनी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि हिन्दू नेताओं की सुरक्षा पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर श्री सूरी ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


Leave a Reply