Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing बारिश के चलते जालंधर में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

बारिश के चलते जालंधर में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

जालंधर : पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जालंधर में भी जिला प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग की तरफ से दी गई चेतावनी के बाद जालंधर में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हो गए हैं।

बता दें कि इससे पहले होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का व पठानकोट जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था, लेकिन देर रात अब जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते 26 अगस्त को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है और आने वाले समय में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। यह ध्यान में आया है कि भारी बारिश के कारण कई स्कूलों को जाने वाले रास्तों में पानी भर गया है, जिसके कारण स्कूलों में तैनात स्टाफ और बच्चों का स्कूलों में आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है।

इसीलिए डी.सी. जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने हालातों को ध्यान में रखते हुए, जिला जालंधर के सभी सरकारी/निजी स्कूलों में दिनांक 26.08.2025 को अवकाश की घोषणा की है।


Leave a Reply