Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर उपचुनाव : जांच के बाद मैदान में 16 उम्मीदवार, सात के नामांकन कैंसिल

जालंधर उपचुनाव : जांच के बाद मैदान में 16 उम्मीदवार, सात के नामांकन कैंसिल

जालंधर : जालंधर पश्चिमी उप चुनाव में 16 उम्मीदवारों के बीच जंग होगी। इनके नामांकन सही पाए गए हैं। पड़ताल में सात नामांकन कैंसल कर दिए गए हैं। जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 16 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं, जबकि 7 को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए उनमें राज कुमार, इंद्रजीत सिंह, विशाल, अजय कुमार भगत, नीतू, अजय, वरुण कलेर, अमित कुमार, आरती और दीपक भगत (सभी निर्दलीय), साथ ही भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल, शिअद (अमृतसर) के सरबजीत सिंह, बसपा के बिंदर कुमार, आप के महिंदरपाल, कांग्रेस की सुरिंदर कौर और शिअद की सुरजीत कौर।

डा. अग्रवाल ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं: अंजू अंगुराल (कवरिंग उम्मीदवार, भाजपा), करण सुमन (कवरिंग उम्मीदवार, कांग्रेस), अतुल भगत (कवरिंग उम्मीदवार, आप) और परमजीत मल्ल (कवरिंग उम्मीदवार, बसपा) इसके अलावा, इकबाल चंद, बलविंदर कुमार और महिंदरपाल के नामांकन पत्र को खारिज कर दिया गया।


Leave a Reply