Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, 18 जून से जम्मू से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, 18 जून से जम्मू से सांझी छत तक हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू

जम्मू : माँ वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। बता दे अब भक्त जम्मू से सीधा हेलिकॉप्टर सेवा के माध्यम से वैष्णो देवी धाम के सांझी छत तक पहुंच सकेंगे। 18 जून से इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। अब जम्मू से धर्मनगरी कटड़ा (सांझी छत) के लिए हवाई मार्ग से पहुंचा जा सकेगा। जिसे बुक करने के लिए श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।

इस संबंध में ट्वीट करते हुए सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने लिखा कि जम्मू-वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर पैकेज में श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सुविधा के साथ-साथ बैटरी कार सुविधा, दर्शनों में प्राथमिकता, भैरों घाटी रोपवे सुविधा सहित रिफ्रैशमैंट और प्रसाद भी दिया जा रहा है। वहीं अगले दिन वापसी का पैकेज बुक करने वाले श्रद्धालुओं को श्रद्धा सुमन विशेष पूजा (एस.एस.बी.पी.) आरती व भवन पर रुकने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट के अनुसार उसी दिन वापस आने वाले श्रद्धालुओं को 35000 प्रति श्रद्धालु का भुगतान उक्त सुविधा हेतु करना होगा। वहीं अगले दिन वापसी करने वाले प्रति श्रद्धालु को 60,000 रुपए का भुगतान करना होगा। श्रद्धालु आधिकारिक वैबसाइट से 18 जून से उक्त पैकेज सुविधा को बुक कर सकते हैं।


Leave a Reply