Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing Breaking News : वैष्णो देवी के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 9 की मौत, 33 घायल

Breaking News : वैष्णो देवी के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमला, 9 की मौत, 33 घायल

नेशनल न्यूज़ : एनडीए सरकार के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि जम्मू के रियासी जिले में यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। बस खाई में गिर गई है। मिली जानकारी अनुसार अब तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 33 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि डिप्टी कलेक्टर ने 10 लोगों की मौत की खबर दी है।

बताया जा रहा है आतंकियों ने बस ड्राइवर पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस वजह से बस पर से ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक 55 सीटर यह बस शिवखोड़ी से कटरा की ओर जा रही थी। इस हमले में कुछ लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल से गोलियां मिली हैं, जिससे इस घटना के पीछे आतंकियों की साजिश का अंदाजा होता है। मिली जानकारी अनुसार यात्री वैष्णों देवी के पास शिवखोड़ी में शिवलिंग के दर्शन करके वापस कटरा लौट रहे थे।


Leave a Reply