पंजाब : चुनाव खत्म होते ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पंजाब में वेरका के बाद आज ‘अमूल’ ब्रांड के दूध भी महंगे हो गए है। दरअसल, ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार से यानी आज से (3जून) पंजाब में दूध की कीमतों में करीब 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। उक्त आदेशों के अनुसार अब अमूल गोल्ड के दाम 66 रुपए/लीटर से बढ़कर 68 रुपए/लीटर हो गए है।
वेरका मिल्क प्लांट ने पूरे पंजाब में दूध की बिक्री कीमत में 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाने का फैसला किया है। दूध की कीमतों में यह बढ़ौतरी 3 जून 2024 से लागू होगी। मिल्क प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण दूध की खरीद दरें बढ़ने से मिल्क प्लांट की लागत भी बढ़ गई है, जिससे लोगों की मांग को पूरा करने के लिए दरें बढ़ाना जरूरी हो गया है.











