नई दिल्ली : दुखद खबर है कि दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बेबी केयर सेंटर में शनिवार देर रात आग लग लगने से कम से कम 12 नवजात शिशुओं को वहां से निकाला गया. हालांकि इनमें से 7 नवजातों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 5 शिशु अस्पताल में भर्ती हैं.
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने कहा कि उसे रात 11.32 बजे एक कॉल मिली और नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि इमारत से 12 नवजात शिशुओं को बचाया गया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है और इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार विवेक विहार में आग लगने की घटना में अपने बच्चों को खोने वालों के साथ है और प्रशासन घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।











