Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing Driving License बनवाना हुआ आसान , 1 जून से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं लगाने पड़ेंगे RTO ऑफिस के चक्कर

Driving License बनवाना हुआ आसान , 1 जून से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं लगाने पड़ेंगे RTO ऑफिस के चक्कर

New Driving License Rules In 2024 : आजकल हर कोई गाडी चालाने का शौकीन है. आज के समय में बाइक से लेकर कार चलाना आम बात हो गई है. हर कोई अपनी जरूरत या शौक के हिसाब में स्कूटी, स्कूटर, बाइक आदि से आना-जाना करता है. आपको बता दे कि 1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं? इन नियमों का उल्लंघन करने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में…

आपको बता दें कि सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) 1 जून 2024 से वाहन नए नियमों को जारी करने जा रहा है. नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र से लेकर तेज गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.

जानिए किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना?

तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर: 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना
नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर: 25 हजार रुपये तक का जुर्माना
बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये का जुर्माना
हेलमेट न पहनने पर: 100 रुपये का जुर्माना
सीट बेल्ट न पहनने पर:100 रुपये का जुर्माना
18 साल से कम उम्र पर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा.
इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है.

अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए RTO जाकर टेस्ट देना जरूरी नहीं

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस लेने का सोच रहे हैं लेकिन RTO में टेस्ट देने से घबराते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार अब इस प्रक्रिया को आसान बना रही है. मान लीजिए आप ड्राइविंग सीखना चाहते हैं और लाइसेंस लेना चाहते हैं, लेकिन टेस्ट देने से हिचकिचाते हैं. तो जान लें कि अब टेस्ट सिर्फ आरटीओ में ही टेस्ट नहीं देना होगा, अब से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आपके के पास एक अलग ऑप्शन होगा.

1 जून से आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं. तो अगर आप लाइसेंस लेना चाहते हैं, तो इस नए ऑप्शन को चुन सकते हैं. इससे लाइसेंसी ड्राइवर बनने का सफर थोड़ा आसान हो सकता है.


Leave a Reply