Latest news
कलह के चलते गुस्से में आये पति ने पहले पत्नी को मारी गोलियां, फिर खुद की आत्महत्या हिमाचल : चलती बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा , बस पलटी AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने

India Living News

Hot News
You are currently viewing Punjab : 19 साल के लड़के की ब्रेन हैमरेज से गई जान

Punjab : 19 साल के लड़के की ब्रेन हैमरेज से गई जान

पंजाब : दुखद खबर मिली है कि डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर के 19 साल के लड़के की सिर की नस फटने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह जिम जाने का शौकीन था। बताया जा रहा है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए दिए जाने वाले स्टेरॉयड इंजेक्शन के ओवरडोज के कारण उसकी पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलराज सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह जैलदार के रूप में हुई है। वह छोटी बहन का इकलौता भाई था। कुलराज सिंह उर्फ ​​बब्बर की मौत के बाद जवाहरपुर गांव में शोक की लहर है।

मृतक के जीजा मंजीत सिंह और गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि कुलराज सिंह उर्फ गब्बर बाऊंसर था। बब्बर को जिम में कसरत करने का बहुत शौक था। 11 मई को वह चंडीगढ़ जिम में एक्सरसाइज कर रहा था। तभी अचानक गिर पड़ा। उसे निजी अस्पताल के बाद पी. जी. आई. चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। हाई ब्लड प्रैशर के कारण उसे ब्रेन हैमरेज हुआ और उसके शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया।

पीजीआई चंडीगढ़ में उनके सिर की सर्जरी भी हुई थी। लेकिन बुधवार की रात उनकी मौत हो गई। परिवार में माता-पिता और बहन हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के गुरुवार को जवाहरपुर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।


Leave a Reply