Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing मशहूर इमिग्रेशन कंसल्टैंट विनय हरी के दफ्तर में लगी भयानक आग
A massive fire broke out in the office of famous immigration consultant Vinay Hari.

मशहूर इमिग्रेशन कंसल्टैंट विनय हरी के दफ्तर में लगी भयानक आग

जालंधर : खबर है कि जालंधर के बीएमसी चौक के निकट स्थित इमिग्रेशन कंसल्टैंट विनय हरी के दो मंजिला ऑफिस में रविवार देर रात आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा हैं कि इस घटना में भारी नुक्सान हुआ है।मिली जानकारी अनुसार सामान के साथ-साथ ग्राहकों के पासपोर्ट और फाइलों के अलावा और भी दफ्तर का कामकाजी सामान अग्नि की भेंट चढ़ गया। इमिग्रेशन कंसल्टैंट विनय हरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार होने के कारण उनका दफ्तर आज बंद था।

Amazon से Green Shade Net 90% UV Protected for terrece Garden खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://amzn.to/4aV1uU1

देर रात चौकीदार का फोन आया कि उनके ऑफिस में आग लग गई है और अंदर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंच कंसल्टैंट ने फायर कर्मियों की मदद से ऑफिस के शटर खुलवाए तो अंदर आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था।

प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात करीब 1 बजे तक फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा चुका था इसके बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे।


Leave a Reply