Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing ATM से पैसे नहीं निकले लेकिन अकाउंट से कट गए हैं पैसे? तो तुरंत करें ये काम
Money not withdrawn from ATM but money deducted from account? So do this immediately

ATM से पैसे नहीं निकले लेकिन अकाउंट से कट गए हैं पैसे? तो तुरंत करें ये काम

नेशनल न्यूज़ : आज हम बात करेंगे कि अगर ATM से पैसे नहीं निकले लेकिन अकाउंट से कट गए हैं पैसे तो क्या हमे क्या करना चाहिए। आपको बता दे आज के समय में कैश रुपयों की जरूरत पड़ने पर बहुत-से लोग नकदी निकालने के लिए एटीएम पर निर्भर रहते हैं और यह नकद प्राप्त करने का आसान तरीका भी है।

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि ट्रांजेक्शन करने पर ATM से पैसे नहीं निकलते हैं। इसमें कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि कई बार यह तकनीकी खराबी की वजह से होता है। पर चिंता की बात तब होती है जब एटीएम आपके लेन-देन को अस्वीकार कर देता है, फिर भी आपको एक एसएमएस प्राप्त होता है कि आपके खाते से राशि काट ली गई है। यह एक गंभीर स्थिति है और ज्यादा चिंता तब होती है जब निकाली गई राशि ज्यादा हो। ऐसी स्थिति में नीचे बताए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

ऐसी स्थिति मुख्य रूप से दो कारणों से आती है, जब आपके अकाउंट से पैसे काट लिए जाते हैं, पर ATM से नकद प्राप्त नहीं होता है। सबसे पहली स्थिति है तकनीकी खराबी। इसमें एटीएम दोषपूर्ण हो सकता है और आमतौर पर सामान्य प्रक्रिया के तहत बैंक नियमित अंतराल पर अपनी मशीनों की जांच करके इसे ठीक कर दिया जाता है। साथ ही अगर पैसे कट गए हैं तो यह आपके खाते में खुद ही जमा हो जाते हैं।

दुसरी स्थिति में धोखाधड़ी के कारण ऐसा हो सकता है, जिसमें जालशाज ATM में छेड़छाड़ करके इसका इस्तेमाल आपके कार्ड को ‘क्लोन’ करने के लिए करते हैं और बाद में आपके खाते से पैसा निकाला जा सकता है। दोनों ही स्थित में अगर आपके अकाउंट से पैसे कटे हैं तो कुछ जरूरी स्टेप्स करने चाहिए।

कस्टमर केयर से संपर्क करें
ऐसी स्थिति में सबसे पहले पहले बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें। इसके लिए बैंक की 24 घंटे की ग्राहक सेवा हेल्पलाइन पर कॉल करना होता है। ऐसा करने से आपकी समस्या को नोट किया जाएगा और आपकी लेन-देन संदर्भ संख्या रिकॉर्ड करने के बाद, कार्यकारी आपकी शिकायत दर्ज करेगा और आपको एक शिकायत ट्रैकिंग नंबर जारी करेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस स्थिति में सात कार्य दिवसों के भीतर ग्राहक के खाते में जमा की जानी चाहिए।

बैंक शाखा पर जाएं
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कस्टमर केयर से कैसे बात करें तो आप बैंक शाखा भी जा सकते हैं। हेल्पडेस्क पर शिकायत जारी करने के लिए निकटतम शाखा में जाना चाहिए, जहां आपको एक शिकायत ट्रैकिंग नंबर दिया जाएगा।

शाखा प्रबंधक से करें बात
अगर आपकी शिकायत का समाधान नहीं हो रहा है, तो उस शाखा के प्रबंधक से बात करें जहांआपका खाता है। आप बैंक की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और शिकायत कक्ष में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


Leave a Reply