अमृतसर : खबर है कि स्वर्ण मंदिर में सेवारत कर्मचारियों के लिए नए आर्डर जारी किये गए है। मिली जानकारी अनुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सेवारत प्रत्येक कर्मचारी को ड्रैस कोड के साथ एक पहचान पत्र पहनना आवश्यक किया गया है, जिससे सेवारत कर्मचारियों की पहचान करना आसान हो जाएगा।

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक बार फिर कर्मचारियों के लिए ड्रैस कोड लागू करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने शिरोमणि कमेटी के 22 हजार से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी ड्यूटी के दौरान गले में पहचान पत्र पहनना जरूरी कर दिया है।
गोल्डन टेंपल (Golden Temple) के अंदर नीला चोला, कभी पीला चोला तो नीली और पीली पगड़ी और हेल्पर्स के सफेद वर्दी होती है। वहीं कर्मचारी के लिए आईडी कार्ड भी जरूरी हो गया है। जिसे कर्मचारी पहनते भी हैं लेकिन कई बार कर्मचारी बिना वर्दी के भी ड्यूटी पर मौजूद रहते है ऐसे कर्मचारियों के लिए अब सख्ती से इस नियम की पालना के लिए कहा गया है।













