जालंधर :BJP में शामिल होते ही MP सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल पर आप वर्कर भड़क उठे उन्होंने जमकर किया विरोध प्रदर्शन। जालंधर में सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के घर के बाहर ‘आप’ समर्थकों द्वारा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया । आप वर्कर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। पोस्टर पर रिंकू और अंगुराल की फोटो लगाकर पंजाब का गद्दार लिखा हुआ था।इस दौरान पुलिस ने भारी पुलिस बल तैनात कर दी। प्रदर्शनकारियों में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, नकोदर से आप विधायक इंद्रजीत कौर सहित अन्य बड़े नेता पहुंचे। नेताओं का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि रिंकू और अंगुराल के घर की ओर जाते चौक पर लगे सरकारी बोर्ड तक को तोड़ दिया गया।
AAP workers got angry at Sushil Rinku and Sheetal Angural as soon as they joined BJP, protested











