Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए लिखा पत्र, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया
Kejriwal wrote a letter to the public from jail, wife Sunita read it out.

केजरीवाल ने जेल से जनता के लिए लिखा पत्र, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने जेल से ही जनता के लिए पत्र लिखा है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आईं और उनका एक पत्र पढ़ा। जेल से लिखे पत्र में केजरीवाल ने लिखा ‘मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं अंदर रहूं या बाहर, देश की सेवा करता रहूंगा। मेरा एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। इस पृथ्वी पर संघर्ष करने के लिए ही मेरा जीवन हुआ है। आज तक बहुत सारे संघर्ष किए, आगे भी बहुत बड़े-बड़े संघर्ष लिखे हुए हैं। इसीलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती है। आपसे मुझे बहुत प्यार मिला है। पिछले जन्म में मैंने बहुत पुण्य किए होंगे जो मैं भारत जैसे महान देश में पैदा हुआ। हमें फिर से मिलकर भारत को महान बनाना है। भारत को विश्व में नंबर वन देश बनाना है। भारत के अंदर और बाहर कई ऐसी शक्तियां हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत होकर ऐसे लोगों को हराना है। भारत में ही कई ऐसे देशभक्त हैं जिन्हें हमें आगे बढ़ाना है।‘

उन्होंने आगे लिखा ‘दिल्ली की मेरी मां बहनें सोच रही होंगी कि केजरीवाल तो अंदर चला गया, अब हमें हजार रुपया मिलेगा कि नहीं। मेरी मां बहनों से अपील है कि आप मुझ पर भरोसा रखो, ऐसी कोई जेल की सलाखें नहीं, जो आपके भाई और बेटे को ज्यादा दिन तक अंदर रख सके। मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा। क्या आज तक कभी ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा न किया हो। आपका बेटा आपका भाई लोहे का बना हुआ है। बहुत मजबूत है। बस एक विनती है आपसे कि एक बार मंदिर जरूर जाना और मेरे लिए आशीर्वाद जरूर मांगना। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि मेरे अंदर जाने के बाद भी लोक सेवा और समाज सेवा का काम रुकना नहीं चाहिए। इस वजह से बीजेपी वालों से नफरत नहीं करनी है, वह सब हमारे भाई बहन हैं। मैं जल्द लौट कर आऊंगा आपका अपना अरविंद केजरीवाल जय हिंद।‘


Leave a Reply