Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाहाकार…Share Market में निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे, बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान
Outcry...13 lakh crores of investors lost in the share market, big companies suffered huge losses.

हाहाकार…Share Market में निवेशकों के 13 लाख करोड़ डूबे, बड़ी-बड़ी कंपनियों को भारी नुकसान

Stock Market Crash 13 मार्च 2024 : आज का दिन शेयर बाजार के लिए बेहद ख़राब रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार Sensex 900 पॉइंट से ज्यादा टूटकर 72 761 पर बंद हुआ बल्कि Nifty 338 पॉइंट गिरकर 21 997 पर आ गया। वहीं अगर बात करें मिडकैप इंडेक्स और स्मॉल कैप इंडेक्स की तो इनमें भी भारी गिरावट आई। इसके अलावा अडानी ग्रुप के शेयर्स में 10 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली। बड़ी गिरावट के कारण इन्वेस्टर्स को लगभग 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इसके अलावा, PSU स्टॉक्स भी बड़ी तेजी से ढह गए। कुछ सरकारी कंपनियों के शेयर्स में 10-10 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। आज के दिन NHPC के शेयर 9.81 फीसदी गिरकर 78.15 रुपये पर पहुंच गए, तो वहीं IRFC का स्‍टॉक 9.14 परसेंट गिरकर 124 रुपये हर शेयर पर आ गया।

Amazon से Grill Sandwich Toaster खरीदने के लिए नीचे दिए लिंक पर Click करें

https://amzn.to/3IyKUgE

आपको बता दें कि LIC, पावर ग्रिड, कोल इंडिया और HAL के शेयर्स में 7 परसेंट से ज्यादा की कमी देखने को मिली। आज के दिन (13 मार्च) स्‍माल कैप और मिड कैप में बड़ी गिरावट की वजह से कुछ स्टॉक 20 परसेंट तक टूट गए। सेंट्रल पब्लिक सेक्‍टर एंटरप्राइजेज (CPSEs) के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा और 20 परसेंट तक की गिरावट दिखी। आज के दिन BSE CPSE इंडेक्स की 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। इंट्राडे के दौरान राइट्स और रेलटेल में 17-20 परसेंट के बीच गिरावट आई।

आज के दिन सेंसेक्‍स के 1000 पॉइंट से ज्‍यादा गिरने के बाद इसके मार्केट कैप में भी भारी गिरावट आई।


Leave a Reply