Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing LPG सिलेंडर के दाम में कटौती का ऐलान, जानिए अब आपको कितने का मिलेगा सिलेंडर

LPG सिलेंडर के दाम में कटौती का ऐलान, जानिए अब आपको कितने का मिलेगा सिलेंडर

LPG Cylinder Price 8 मार्च 2024 : महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है.

अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती होने के बाद सिलेंडर आपको 800 रुपये तक मिल जाएगा.सरकार के ऐलान के साथ ही सिलेंडर की ये नई कीमतें भी लागू हो जाएंगी, यानी आप अब जो सिलेंडर बुक कराएंगे उसमें आपको 100 रुपये कम देने होंगे.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार की तरफ से तोहफों की झड़ी लग रही है, इससे पहले उज्जवला योजना की सब्सिडी को एक साल के लिए बढ़ाने का ऐलान हुआ था.


Leave a Reply