Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूं ही नहीं डाॅक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता, पुरुष की बॉडी में सर्जरी कर लगाए महिला के हाथ
It is not for nothing that doctors are called the Gods of the earth; they perform surgery on a man's body with the hands of a woman.

यूं ही नहीं डाॅक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता, पुरुष की बॉडी में सर्जरी कर लगाए महिला के हाथ

नई दिल्ली : यूं ही नहीं डाॅक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता, एक ऐसा मामला सामने आया है कि डॉक्टरों ने एक शख्स के कटे हाथ को दोबारा जोड़ दिया। देश की राजधानी दिल्ली में स्थिति गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) के डॉक्टर्स ने पहला सफल बाइलेट्रल हैंड ट्रांसप्लांट (Bilateral Hand Transplant) किया है।

डॉक्टरों के समूह ने एक ऐसा कठिन आप्रेशन किया जिससे एक शख्स को दोबारा से हाथ मिल गए वह अब दूसरों की तरह रोजमर्रा के सभी काम कर पाएगा।

एक दुखद दुर्घटना में दोनों हाथ खोने वाला पेंटर का दिल्ली के डाॅक्टरों के एक ग्रुप ने आप्रेशन कर उसे नए हाथ दिए। 45 वर्षीय शख्स का यह पहला सफल बाइलेट्रल हैंड ट्रांसप्लांट है, जिसे कल सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी से मिल जाएगी। 2020 में एक ट्रेन हादसे में उसने दोनों हाथ खो दिए थे।

मीना मेहता नाम की महिला जो दक्षिण दिल्ली के एक प्रमुख स्कूल की पूर्व प्रशासनिक प्रमुख जिन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया गया था उन्होंने 45 वर्षीय शख्स की मदद की और मीना मेहता ने अपनी मौत के बाद अपने ओर्गन्स को डोनेट करने के लिए कहा। इस वजह से उनकी किडनी, लिवर और कोर्निया ने तीन अन्य लोगों की जिंदगिया बचाई। वहीं उनके हाथों ने पेंटर के सपनों को फिर से साकार कर दिया। इस सर्जरी को करने में डाॅक्टरों को 12 से अधिक घंटो का समय लगा


Leave a Reply