Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में प्रिंसीपल की आपत्तिजनक तस्वीरों के मामले में मैनेजमेंट ने लिया बड़ा एक्शन
Management took major action in case of objectionable pictures of Principal in Jalandhar

जालंधर में प्रिंसीपल की आपत्तिजनक तस्वीरों के मामले में मैनेजमेंट ने लिया बड़ा एक्शन

जालंधर : जालंधर में मंगलवार को प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान के प्रिंसीपल की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का मामला सामने आया था। आज मैनेजमेंट कमेटी की इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर बैठक हुई है, जिसमें ग्रुप की मैनेजमेंट ने स्कूल शाखा के प्रिंसीपल से सारा चार्ज लेकर उसे सस्पेंड कर दिया है, जबकि महिला स्टॉफ को दो महीनों की छुट्टी दे दी है। गौरतलब है कि यहां रामामंडी एरिया के अर्जुन नगर स्थित एक नामी स्कूल की प्रिंसीपल की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया था। परिजनों का आरोप है कि वहां का मौजूदा प्रिंसीपल द्वारा बच्चों के साथ अश्लील हरकतें की जाती हैं। प्रिंसीपल व वहां के मेन प्रबंधक की अश्लील तस्वीरें वायरल होते ही गुस्साए बच्चों के परिजनों द्वारा स्कूल में जबरदस्त हंगामा किया गया था। उनका कहना है कि हमारे बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा, ऐसे में उन्होंने स्कूल के एम.डी. से दोनों को तुरंत पद से हटाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।


Leave a Reply