Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing काल बनी ठंड से बचने के लिए कमरे में रखी अंगीठी, दो साल के मासूम की मौत, माता-पिता मिले बेहोश
A fireplace was kept in the room to escape the cold, two year old innocent died, parents were found unconscious.

काल बनी ठंड से बचने के लिए कमरे में रखी अंगीठी, दो साल के मासूम की मौत, माता-पिता मिले बेहोश

पंजाब : ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लोग हिटर और अंगीठी तक का सहारा लेते हैं। कई बार यह उपाय जानलेवा भी साबित होते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के खन्ना में सामने आया। जहां अंगीठी से बनी जहरीली गैस ने मासूम की जान ले ली है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब में मंगलवार रात समराला के नागरा गांव में अंगीठी ने दो वर्षीय मासूम की जान ले ली। वहीं पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है हादसा मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। अनमोलक सिंह (27) अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और दो साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने पर कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले ली और सभी की हालत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो साल के अरमान की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply