Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing Vastu Tips : घर में नल से पानी टपकना या गेट पर अंधेरा होना है अशुभ संकेत , भूलकर न करें ये गलतियां
Vastu Tips: Dripping water from the tap in the house or darkness at the gate is an inauspicious sign, do not make these mistakes.

Vastu Tips : घर में नल से पानी टपकना या गेट पर अंधेरा होना है अशुभ संकेत , भूलकर न करें ये गलतियां

Vastu Tips : क्या आप जानते हैं घर के नल या गेट से भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि वास्तु शास्त्रों में कई तरह की चीजों के बारे में इसकी चर्चा की गई हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप किसी तरह की कोई लापरवाही करते हैं या फिर कोई गलती करते हैं तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु शास्त्र में करने से मना किया गया है, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

1. घर के फ्रंट गेट पर अंधेरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य गेट पर अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसा होना शास्त्र में अशुभ फल का कारक बताया गया है। इसके अलावा वास्तु दोष उत्पन्न होने की वजह भी होता है। कहा जाता है कि अगर घर के मुख्य गेट के बाहर रोशनी नहीं बल्कि अंधेरा रहता है तो बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को धन से जुड़ा नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

2. घर के दरवाजे-खिड़कियों का टूटना
वास्तु शास्त्र में टूटी चीजों का घर पर रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। अगर आपके घर के दरवाजे या खिड़कियां टूट चुकी हैं, तो इसे तुरंत हटा दें। वरना आपके घर पर क्लेश, मनमुटाव और आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। यहां तक कि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा का भी वास होने लगता है।

3. नल से पानी टपकना
वास्तु शास्त्र में पानी का टपकना अच्छा नहीं माना गया है। अगर आपके घर में किसी नल से लगातार पानी गिरता रहता है, तो इसे तुरंत सही कर लें। टपकता पानी वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर नल से पानी गिरता है तो उसे जल्दी सही करवा लें।

4. टूटा शीशा या टूटी तस्वीर
घर पर टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा टूटी तस्वीरों को भी घर पर न रखें। इस तरह की चीजों से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ऐसे में घर पर नकारात्मक ऊर्जा, क्लेश और धन की कमी हो सकती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Leave a Reply