Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News: जालंधर में एक ही घर से 5 शव मिलने से मचा हड़कंप , पुलिस जांच में जुटी
Big News: There was a stir after 5 dead bodies were found in the same house in Jalandhar, police started investigation.

Big News: जालंधर में एक ही घर से 5 शव मिलने से मचा हड़कंप , पुलिस जांच में जुटी

जालंधर : साल 2023 के आखिरी दिन जब पूरा जालंधर नए साल के जश्न में डूबा था, तब गांव डरौली खुर्द से आई एक सनसनीखेज खबर से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी अनुसार डाकखाने में काम करने वाले मनमोहन सिंह का पूरा परिवार एक झटके में खत्म हो गया। मृतकों की पहचान मनमोहन सिंह (55), उसकी पत्नी सर्बजीत कौर(55), दो बेटियां प्रभजोत उर्फ ज्योति (32), गुरप्रीत कौर उर्फ गोपी (31) और ज्योति की बेटी अमन (3) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मनमोहन सिंह और सरबजीत कौर का शव फंदे से लटका मिला, बाकी तीन शव बेड पर पड़े थे।

सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह कर्ज से परेशान था और उसने चारों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि कर्ज और पारिवारिक कलह के कारण टेंशन है। हालांकि एसएसपी मुखविंदर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ होंगे।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि किसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड किया है।


Leave a Reply