Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) पत्रकारों के लिए Smart4Bharat के सहयोग से 30 दिसंबर को लायंस क्लब में लगाएगी Digital Media Training Workshop
In Jalandhar, Digital Media Association (DMA) will organize Digital Media Training Workshop for journalists in Lions Club on 30th December in collaboration with Smart4Bharat.

जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) पत्रकारों के लिए Smart4Bharat के सहयोग से 30 दिसंबर को लायंस क्लब में लगाएगी Digital Media Training Workshop

पत्रकारों को वेबसाइट, यूट्यूब, इंस्टाग्राम फेसबुक आदि डिजिटल मीडिया के बारे में दी जाएगी बेहद स्पेशल ट्रेनिंग

जालंधर (अनुराग) :  डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की एक विशेष मीटिंग प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में की गई । इस मीटिंग में विशेष तौर पर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदीप वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आजाद, सीनियर उप प्रधान अमरप्रीत सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी के हेड सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी उपस्थित हुए।

इस मौके प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद ने बताया कि पत्रकारों की सुप्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन DMA (रजि.) की तरफ से पत्रकारों के लिए Smart4Bharat के सहयोग से जालंधर के लायंस क्लब में 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे से Digital Media Training Workshop का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया ट्रेनिंग वर्कशॉप में पत्रकारों को ट्रेनिंग देने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से Entrepreneur Sh. Rahul Adap और जालंधर से Lovleen Azad जी को बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग वर्कशॉप में पत्रकारों को वायरल कंटेंट बनाना, वायरल कंटेंट के महत्व का अवलोकन, दर्शकों की पसंद और रुझान को समझना, यूट्यूब और इंस्टाग्राम एल्गोरिदम को डिकोड करना, यूट्यूब और इंस्टाग्राम एल्गोरिदम का गहन विश्लेषण, सामग्री दृश्यता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक, आकर्षक वीडियो सामग्री तैयार करना,आकर्षक वीडियो के लिए कहानी कहने की तकनीकें,

Website YouTube Website आदि वीडियो के लिए SEO, इंस्टाग्राम के लिए हैशटैग, इंगेजमेंट टैक्टिक्स, लॉयल ऑडियंस का निर्माण, लाइक, कमेंट और शेयर बढ़ाने की रणनीतियाँ, वेबसाइट, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एनालिटिक्स को समझना,YouTube और Instagram Website Facbook पर सामग्री से कमाई करने के तरीके, आदि अनेकों पहलुओं पर बेहद विशेष जानकारियां दी जाएगी।

इस मौके गुरप्रीत सिंह संधू, जसविंदर सिंह आजाद, अमरप्रीत सिंह, सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी ने बताया कि अगर ट्रेनिंग वर्कशॉप का कोई पत्रकार लाभ लेना चाहता है तो उस को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के इस वर्कशॉप में एंट्री नही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। ये वर्कशॉप पूरी तरह से फ्री है। अगर जालंधर का कोई पत्रकार इस ट्रेनिंग वर्कशॉप में ट्रेनिंग लेना चाहता है तो वह इन नंबर्स पर संपर्क 9463599144,6280581690 कर सकता है।


Leave a Reply