जालंधर : जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक बरकरार है। वहीँ खबर मिली है कि जालंधर के लंबा पिंड चौक में चोरों ने फिर से सुविधा सेंटर को निशाना बनाया है। चोर सुविधा सेंटर से लाखों का सामान लेकर फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चोर 16 बैटरियां, डी.वी.आर. और जरनेटर चालू करने वाली बैटरी चुरा कर ले गए हैं। घटना के बाद पुलिस को इस उक्त घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। जिक्रयोग्य है कि गत दिनों भी चोरों ने इस सुविधा सेंटर पर धावा बोला था। कर्मचारियों ने कहा कि आज जब वह ड्यूटी पर आए तो देखा कि सुविधा सेंटर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है।