Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रेहड़ी चालकों ने ACP की रोकी गाड़ी, हुई धक्का मुक्की
rehdi chalak stopped ACP's car in Jalandhar, scuffle broke out

जालंधर में रेहड़ी चालकों ने ACP की रोकी गाड़ी, हुई धक्का मुक्की

जालंधर, 21 दिसंबर : शहर में ट्रैफिक समस्या को सुधारने के लिए जहां पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा द्वारा शहर को चार जोन में बांटा गया है। इसी के तहत पिछले तीन दिनों से शहर में अवैध रेहड़ी चालकों और पार्किंग के खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर रेहड़ी चालकों में रोष पाया जा रहा है। 

इस दौरान आज रेहड़ी चालकों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। जहां रेहड़ी चालकों ने ACP निर्मल सिंह की गाड़ी रोक ली। इस दौरान वह उनकी गाड़ी आगे ना ले जाने पर अड़ गए। जिसके बाद मौके पर पुलिस द्वारा उन्हें गाड़ी से हटने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस के साथ विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ रेहड़ी चालकों की धक्का मुक्की भी हुई। बताया जा रहा है कि इस धरने में रेहड़ी चालकों के साथ कोई भी प्रधान मौजूद नहीं था। वहीं रेहड़ी चालकों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से 21 हजार रेहड़ी चालक बेरोजगार हो गए है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके रोजगार के लिए प्रशासन को व्यवस्था करनी चाहिए।


Leave a Reply