Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing युवती ने पीजी के वाशरूम में लगाया खुफिया कैमरा, मचा हड़कंप
Girl installed secret camera in PG washroom, created panic

युवती ने पीजी के वाशरूम में लगाया खुफिया कैमरा, मचा हड़कंप

पंजाब : खबर है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गर्ल्स पीजी के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगाने का मामले सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी 22 वर्षीय युवती सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक उसी ने बुड़ैल से यह खुफिया कैमरा खरीदा था। पुलिस बुड़ैल स्थित दुकानदार से भी पूछताछ में जुटी है। बुड़ैल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवती कैद हुई है। वह सेक्टर-22 के पीजी में पीड़िता के साथ रह रही थी और यूपी से आईलेट्स का कोर्स करने यहां आई थी। उसने यह अपराध अपने पुरुष मित्र सेक्टर-21ए निवासी अमित हांडा (30) के कहने पर किया।

पीजी में पीड़िता के अलावा पांच और युवतियां रहतीं हैं। सभी उसी वाशरूम का इस्तेमाल करती हैं। जहां गीजर के पास खुफिया कैमरा लगाया गया था। मामले में 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है और वह यहां वर्ष 2020 से रह रही है। बीते 26 नवंबर को जब वह वाशरूम गई तो देखा कि कैमरे जैसी वस्तु गीजर के पास लगी है। पीड़िता ने तुरंत अपनी एक मित्र और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती ने अपने पुरुष मित्र अमित के कहने पर यह कैमरा वाशरूम में लगाया था। आरोपियों ने पीड़िता व अन्य लड़कियों की कितनी वीडियो बनाई हैं, इसकी जांच जारी है।


Leave a Reply