Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : 2 महीने की रोक के बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए शुरू की ई-वीजा सर्विस
Big news: After a pause of 2 months, India started e-Visa service for Canadian citizens.

बड़ी खबर : 2 महीने की रोक के बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए शुरू की ई-वीजा सर्विस

नेशनल न्यूज़ : कनाडा के लोगों के लिए एहम खबर है। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दी । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारत ने करीब दो महीने के विराम के बाद कनाडाई नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा सेवा बहाल कर दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सितंबर महीने में भारत और कनाडा के रिश्तों में उस समय तनाव पैदा हो गया था जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ बताकर खारिज कर दिया था। कुछ दिन बाद भारत ने घोषणा की कि वह कनाडाई नागरिकों को वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवा फिर से शुरू कर दी है।


Leave a Reply