Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार जीता वर्ल्ड कप, 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का टूटा दिल
World Cup 2023: Australia won the World Cup by defeating India

World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार जीता वर्ल्ड कप, 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का टूटा दिल

ODI World Cup 2023 Final Match : आज विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 6वीं बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों का दिल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में टूटकर चूर-चूर हो गया। भारत द्वारा मिले 241 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 137 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए।

शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद ट्रेविस हेड ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।

मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए। इस विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मैच में कंगारू गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका भी नहीं दिया।


Leave a Reply