Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिवाली के अवसर पर पंजाब सरकार का तोहफा, जल्दी से इस Website पर रजिस्टर करें और पायें एक लाख का इनाम
Punjab government's gift on the occasion of Diwali, quickly register on this website and get a reward of one lakh.

दिवाली के अवसर पर पंजाब सरकार का तोहफा, जल्दी से इस Website पर रजिस्टर करें और पायें एक लाख का इनाम

पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान के उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक लोगों का सेहत बीमा कवर करने के लिए पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों पर एक दिवाली बंपर ड्रा निकाला है, जो 16 अक्तूबर से 30 नवंबर, 2023 तक आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए अपने आपको रजिस्टर करवाएगा, उसे एक लाख रुपए तक का पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

ड्रा के बारे में जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.) बबीता ने कहा कि ड्रा के दौरान 10 विजेताओं का चयन किया जाएगा और इसलिए पहला पुरस्कार 1 लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार 50,000 रुपए व तीसरा पुरस्कार 25,000 रुपए होगा। इसी तरह चौथा पुरस्कार 10000 रुपए और पांचवां पुरस्कार 8000 रुपए है, जबकि छठा से दसवां पुरस्कार 5000 रुपए होगा। यह ड्रा 4 दिसंबर, 2023 को निकाला जाएगा। सी.ई.ओ. बबीता ने कहा कि यह विशेष अभियान लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत रजिस्टर्ड करने के लिए पंजाब सरकार की एक और पहल है।

उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थी “आयुष्मान ऐप” का उपयोग करके, वेबसाइट “beneficiary.nha.gov.in” पर जाकर या अपने निकटतम आशा कार्यकर्ता या सूचीबद्ध अस्पतालों से संपर्क करके आसानी से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह योजना राज्य भर के 800 से अधिक सरकारी और निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना से राज्य के 44 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं, जिसमें घुटना रिप्लेसमेंट, हृदय सर्जरी, कैंसर उपचार आदि सहित लगभग 1600 तरह के उपचार प्रदान किए जा रहे हैं। इन लाभार्थी परिवारों में एन.एफ.एस.ए. राशन कार्ड धारक, जे-फॉर्म धारक किसान, रजिस्टर मजदूर, रजिस्टर छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त और पीले कार्ड धारक पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जनगणना डेटा-2011 के तहत कवर परिवार शामिल हैं।


Leave a Reply