Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing फोर्ब्स ने जारी की विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची, जानिए नंबर वन पर किस रईस का है नाम
Forbes released the list of 10 richest people in the world, know whose name is at number one.

फोर्ब्स ने जारी की विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची, जानिए नंबर वन पर किस रईस का है नाम

नेशनल न्यूज़ : Forbes Rich List 2023: फोर्ब्स की ओर से गुरुवार को एक बार फिर विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है, आपको बता दे इस सूची में एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हुआ है।

फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर आए फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट

गुरुवार को जारी हुई फोर्ब्स की सूची में पहले नंबर पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार आया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट 17.56 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका के रहने वाले TESLA और SpaceX कंपनी के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी कुल संपत्ति 14.98 लाख करोड़ बताई गई है।

सूची में अमेरिका के रहने वाले अमेजन के फॉउण्डर जेफ बेजोस अपनी 9.5 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचे हैं। चौथे स्थान पर अमेरिकी बिजनेसमैन लैरी एलिसन हैं, जो ऑरिकल कंपनी चलाते हैं, इनके पास 8.9 लाख की संपत्ति दर्ज की गई है। वॉरेन बफेट इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं, उनके पास 8.82 लाख करोड़ की संपत्ति दर्ज की गई है।

फोर्ब्स की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फॉउण्डर बिल गेट्स अपनी 8.66 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग एल.पी के के फॉउण्डर माइकल ब्लूमबर्ग अपनी 7.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर, कार्लोस स्लिम हेलू और उनका परिवार 7.74 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर, भारत से मुकेश अंबानी 6.9 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर और स्टीव बाल्मर 6.72 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में 10वें स्थान पर पहुंचे हैं।


Leave a Reply