Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली पुलिस ने NewsClick वेबसाइट के ऑफिस को किया सील, न्यूज पोर्टल से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी की
Delhi Police sealed the office of NewsClick website, raided 30 locations related to the news portal.

दिल्ली पुलिस ने NewsClick वेबसाइट के ऑफिस को किया सील, न्यूज पोर्टल से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी की

नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 3 अक्टूबर को वेबसाइट न्यूजक्लिक के 30 से ज्यादा लोकेशंस पर रेड की। इनमें कई पत्रकारों के घर भी शामिल हैं। साथ ही उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया है।दिल्ली पुलिस ने न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक के ऑफिस (दफ्तर) को सील कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने चीन से फंडिंग मिलने के आरोप में आतंक विरोधी कानून यूएपीए (UAPA) की धारा में मुकदमा दर्ज किया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वेबसाइट के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को दक्षिणी दिल्ली स्थित कार्यालय ले जाया गया, जहां एक फोरेंसिक टीम मौजूद थी।

इन पत्रकारों से हुई पूछताछ

पूछताछ में पत्रकार उर्मिलेश, औनिंद्यो चक्रवर्ती, अभिसार शर्मा, परंजॉय गुहा ठाकुरता के साथ-साथ इतिहासकार सोहेल हाशमी भी शामिल थे।


Leave a Reply