Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से युवक की मौत, एक्टिवा पर पाइप लेकर जा रहा था, टच होते ही हुआ धमाका
Young man died after coming in contact with high tension wires, was carrying a pipe on Activa, explosion occurred as soon as it touched it

हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से युवक की मौत, एक्टिवा पर पाइप लेकर जा रहा था, टच होते ही हुआ धमाका

लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में चंडीगढ़ रोड के पास व्यक्ति की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम मुरारी है। बताया जा रहा है सोमवार देर शाम मुरारी पर्दे टांगने वाला पाइप खरीदने गया था। उसके साथ एक्टिवा पर 3 बच्चे भी थे। लोहे की पाइप खरीद कर जब वह सड़क पार करने लगा तो हाईटेंशन तारों की ऊंचाई कम होने के कारण पाइप तारों से टकरा गई। जोरदार धमाके के बाद मुरारी तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने के कारण वह कई फीट दूर जाकर गिरा। वहीँ गनीमत रही कि मुरारी के साथ तीनों बच्चे बच गए। घायल अवस्था में मुरारी को तुरंत लोगों ने प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। लेकिन उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की।


Leave a Reply