Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न स्थानों पर यात्री वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध अभियान शुरू करने के दिए निर्देश
Deputy Commissioner gave instructions to start a campaign against unauthorized parking of passenger vehicles at various places.

डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न स्थानों पर यात्री वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

जालंधर :डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट विभाग और कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग को शहर में विभिन्न स्थानों पर बसों और आटो की अनाधिकृत पार्किंग के कारण होने वाले यातायात के विघ्न को रोकने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।यहां जिला प्रशासकीय परिसर में सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग और यातायात पुलिस को बस स्टैंड के एंट्री गेट, बस स्टैंड के फ्लाईओवर के नीचे ( नजदीक वार मैमोरीयल ) पीएपी चौक, रामा मंडी चौक, गुरु नानक मिशन चौक और अन्य गैर निर्धारित स्थानों पर बसों और आटो के अनियमित रूकने के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि नैशनल हाईवे और शहर की सड़कों पर बसों और ऑटो के अवैध ढंग से रूकने पर गुजरने वालों की जान जोखिम में रहती है। बस और ऑटो चालक यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए बार-बार रुकते है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा रहता है।इसके इलावा उन्होंने अभियान संबंधी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में जमा करने को भी कहा।डिप्टी कमिश्नर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोराया और भोगपुर क्षेत्रों में तीन ब्लैक स्पॉट हटाने के साथ-साथ करतारपुर, भोगपुर और फिल्लौर में आते हाईवे के डिवाइडरों पर कंटीली तार लगाने को कहा।उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को रोडवे अथारिटी की तरफ से गढ़ा चौक पर प्रस्तावित वन-वे ट्रैफिक की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकारियों को तेज गति और ओवरलोडिंग वाहनों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सिविल एवं पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़कों पर यातायात को उचित बनाने के लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Leave a Reply