Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर डीसीपी व एसीपी नार्थ ने लिया जायजा

श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर डीसीपी व एसीपी नार्थ ने लिया जायजा

जालंधर : विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर तैयारियां आरंभ हो गई है 28 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर से जुड़ी हुई सभी संस्थाओं की ओर से भक्तों के उठने बैठने खाने-पीने की जहां उचित व्यवस्था के प्रबंध किए जा रहे हैं वही दूसरी तरफ नार्थ हल्का मे होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से भी पूरी तैयारी के पुख्ता इतजाम किया जा रहा है .जिसमे डीसीपी जगमोहन सिंह व नार्थ हल्का के एसीपी दमनवीर सिंह भी मौके पर मेले व मंदिर का जयजा लेने के लिए पहुँचे. इस मौके पर जानकारी देते हुए एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया की जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि माथा टेकने आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ा उन्होंने कहा कि क्षेत्र के इस महत्त्वपूर्ण वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएगे। उन्होंने लोगों से पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले में भाग लेने का आग्रह करते हुए इस पवित्र स्थान पर आने वाले सभी लोगों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड को मेले वाले स्थान के आस-पास आवश्यक फायर टैंडर लगाने, पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उचित साइन बोर्ड लगाने के लिए भी कहा .


Leave a Reply