जालंधर : खबर है कि कपूरथला के RCF (रेलवे कोच फैक्ट्री) में देश की हाईटेक वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन का निर्माण होने लगा है। इस कार्य के लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड की की तरफ से RCF प्रशासन को मिले ऑर्डर के बाद सभी अनिवार्य प्रबंध का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। RCF में बनने वाली वंदे भारत स्लीपर वर्जन ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। बता दे कि PM नरेंद्र मोदी की तरफ से घोषित 75 वंदे भारत ट्रेन के बेड़े में से 16 ट्रेन बनाने का दायित्व कपूरथला RCF प्रबंधन को दिया गया है।रेलवे बोर्ड नई दिल्ली की ओर से मिले आदेश के अनुसार स्लीपर वर्जन के 16 ट्रेन के सेट बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।