Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस व ऑटो चालक आमने सामने ,15 साल पुराने डीजल ऑटो पर कार्रवाई से भड़के
Traffic police and auto drivers face to face in Amritsar, angry over action against 15 year old diesel autos

अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस व ऑटो चालक आमने सामने ,15 साल पुराने डीजल ऑटो पर कार्रवाई से भड़के

पंजाब : खबर है कि पंजाब के अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा 15 साल पुराने डीजल ऑटो बंद करवाने के लिए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके विरोध में आज ऑटो चालकों ने शहर में चक्का जाम कर दिया। वहीँ भंडारी पुल पूरी तरह जाम कर दिया गया। ऑटो चालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ऑटो चालकों ने सड़कों पर ही ऑटो पार्क करके ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर दिया । शहर में जाम लगने के बाद तुरंत पुलिस भी हरकत में आई। भंडारी पुल पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने जाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए कई रुट डायवर्ट भी किए।

बता दें कि सरकार द्वारा 15 साल पुराने डीजल ऑटो को बंद करके नए इलेक्ट्रिक ऑटो लेने की स्कीम शुरू की हुई है। 15 वर्ष पुराने ऑटो शहर को प्रदूषित कर रहे है। वहीँ ऑटो चालकों का कहना पुलिस धक्केशाही कर ऑटो चालकों के धड़ाधड़ चालान कर ऑटो बंद कर रही है। जब तक उनके चालन माफ नहीं किए जाते वह इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे। उनका कहना है कई गरीब ऑटो चालक ऐसे हैं जो इलेक्ट्रिक ऑटो अभी नहीं खरीद सकते।


Leave a Reply