Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंद्र मिशन के बाद सूर्य मिशन की तैयारी , इस दिन लॉन्च होगा ISRO का Aditya L1
Preparation for Sun mission after lunar mission, ISRO's Aditya L1 will be launched on this day

चंद्र मिशन के बाद सूर्य मिशन की तैयारी , इस दिन लॉन्च होगा ISRO का Aditya L1

नेशनल न्यूज़ : चांद पर पहुंच इतिहास रचने के बाद इसरो अब सूरज पर जाने की तैयारी में है. खबर है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: सितंबर में किए जाने वाले सूर्य मिशन के प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा भी कि भारत अब सूरज पर तैयारी कर रहा है.

आदित्य एल1 के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ ने कहा, “ये भारत का पहला सूर्य मिशन है जो सूरज की स्टडी करेगा. इस अंतरिक्ष यान को सितंबर के शुरूआत में लॉन्च करने की तैयारी है. प्रोजेक्ट असेंबल किया जा चुका है और श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र पर ले जाया चुका है.” इसरो के मुताबिक, आदित्य एल1 स्पेसक्राफ्ट में सात तरह के वैज्ञानिक पेलोड्स होंगे. ये अलग-अलग तरह से सूरज की स्टडी करेंगे. ये यान लगभग 5 सालों तक सूर्य की स्टडी करेगा.


Leave a Reply