Latest news
जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने फहराया तिरंगा
Deputy Speaker Jai Kishan Singh Rodi hoisted the tricolor on Independence Day in Jalandhar

जालंधर में स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने फहराया तिरंगा

जालंधर : जालंधर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में धूम धाम से मनाया गया। समरोह में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे । डिप्टी स्पीकर ने आजादी दिवस पर तिरंगा फहराया, इस मौके पर उन्हें पंजाब पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने सलामी दी।

इसके बाद जालंधर के उन स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा गई, जिन स्कूलों के बच्चों ने इस समारोह के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इन स्कूलों में कल यानी 16 अगस्त को छुट्‌टी रहेगी।

इस मौके जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एमपी सुशील कुमार रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद थे। स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीटी शो और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । स्कूलों के बच्चों ने स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी संस्कित की झलक दिखाई। लड़कियों ने बोलियां डालकर जहां गिद्दा डाला वहीं गबरूओं ने भगंड़ा डाला।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और समाज सेवी संस्थाओं को प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।

 


Leave a Reply