Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रामामंडी फ्लाईओवर के पास रोडवेज की वॉल्वो बस पलटी

जालंधर में रामामंडी फ्लाईओवर के पास रोडवेज की वॉल्वो बस पलटी

जालंधर : खबर है कि पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस जालंधर में रामामंडी फ्लाईओवर के पास बेकाबू होकर पलट गई है। बताया जा रहा है बस ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी उसके बाद रेलिंग से जा टकराई। हादसे में सवारियों को चोटें भी लगी हैं। वहीँ घायल सवारियों को अस्पताल भेजा गया।

बस के कंडक्टर ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर आ रहे थे। दिल्ली से बस में 20 से 22 सवारियां थीं, लेकिन कुछ सवारियां फगवाड़ा में उतर गईं। शेष 12 सवारियां बस में थी।

बस जैसे ही रामामंडी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो आगे चल रहे गाड़ी चालक ने अचानक कार नीचे की तरफ मोड़ दी और ब्रेक लगा दी। कार को बचाते हुए बस कार से टकराते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। उन्होंने कहा कि सवारियों को मामली खरोंच आई है और बस का खासा नुकसान हो गया है।


Leave a Reply