Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing देर रात जालंधर में लम्मा पिंड रोड पर फायरिंग, महिला ने BMS फैशन के मालिक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया
Late night firing on Lamma Pind Road in Jalandhar, woman accuses owner of BMS Fashion of opening fire

देर रात जालंधर में लम्मा पिंड रोड पर फायरिंग, महिला ने BMS फैशन के मालिक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया

जालंधर : महानगर जालंधर में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर गोलीबारी हुई । यहां गोलियां प्रॉपर्टी के विवाद में चली हैं। आरोप है कि लम्मा पिंड रोड पर BMS फैशन के मालिक ने फायरिंग अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रजनी नामक महिला ने आरोप लगाया कि BMS फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर रखा है। वह उनसे जिस जमीन पर दुकानें हैं, उसके कागजात मांगता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े करता रहता है। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य अपने दोस्तों और भाई के साथ खड़े थे। उन्होंने पहले गालियां निकालीं और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में फोन भी किया, लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि वह सुबह आएंगे। परिवार के लोगों ने कहा कि बाद में वह आए भी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना मौके से लौट गए। पुलिस ने गोलियों के खोल भी शायद बरामद कर लिए हैं।


Leave a Reply