Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing MLA रमन अरोड़ा ने किया बशीरपुरा में शिवभूमि के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण
MLA Raman Arora did a surprise inspection of the construction work of Shivbhoomi in Bashirpura

MLA रमन अरोड़ा ने किया बशीरपुरा में शिवभूमि के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

कहा : निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा बशीरपुरा के शिवभूमि के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचें।उन्होंने मौके पर हो रहे बशीरपुरा के शिवभूमि में निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।कहा कि वह समय-समय पर सेंट्रल हलके में जहा भी निर्माण कार्य होगे वहाँ की गुणवत्ता का निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने गलत कार्य करने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो कार्य पिछले कई वर्षों से नहीं हुए उन्हें करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे सभी विकास कार्य पूरे होंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से किये गए वादों को पूरा किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रयत्नशील है। विधायक रमन अरोड़ा द्वारा प्रयास किए जा रहे है कि निर्धारित समयावधि के अंदर शिवभूमि के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए।

इस मौके पर वार्ड नंबर 16 के आप वालंटियर दीनानाथ प्रधान के बेटे हरीश कुमार, सुखविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंदर खन्ना, मंजीत सिंह, सूरज , कपिल, गजिनि इत्यादि लोग मौजूद थे।


Leave a Reply