Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में हिंदू संगठनों व पुलिस ने छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा, 12 रोहिंग्या मुस्लिमों समेत 13 लोग गिरफ्तार
Hindu organizations and police in Jalandhar raided a closed factory and caught beef, 13 people including 12 Rohingya Muslims arrested

जालंधर में हिंदू संगठनों व पुलिस ने छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा, 12 रोहिंग्या मुस्लिमों समेत 13 लोग गिरफ्तार

जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के धोगड़ी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा। मिली जानकारी अनुसार बंद पड़ी फैक्ट्री में दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुस्लिम है।

बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन ही फैक्ट्री में आए हुए थे। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है। यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर अन्य स्थानों पर जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है।

वहीँ एस.एच.ओ. आदमपुर मंजीत सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया और मामले की जांच की जा रही है। वहीँ फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है।


Leave a Reply