Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing हरियाणा में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव, 2 होमगार्ड जवानों की मौत, इंटरनेट बंद
Stones pelted on Brajmandal Yatra being taken out by Hindu organizations in Haryana, 2 Home Guard jawans killed, Internet shut down

हरियाणा में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव, 2 होमगार्ड जवानों की मौत, इंटरनेट बंद

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान बवाल हो गया। मिली जानकारी अनुसार दो गुटों में हुए टकराव के बाद तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंसा में 2 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई जबकि कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है हिंसा में कई लोग और पुलिसवाले घायल हो गए। मेवात के DSP सज्जन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। उपद्रवियों ने नूंह के साइबर थाना पर भी हमला कर दिया। उपद्रवियों ने पथराव किया और बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। हंगामे को देख पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

नूंह के अलावा गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले में धारा 144 लगा दी गई। नूंह जिले की सीमाएं सील करते हुए वहां दो अगस्त यानी 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया। ​​​​​​नूंह जिला प्रशासन ने हालात से निपटने के लिए दूसरे जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार पैरामिलिट्री फोर्स की 3 कंपनियों को नूंह में एयरड्रॉप कर रही है। वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है।


Leave a Reply