Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिर में छोटे वस्त्र पहनकर आने पर लगाई पूर्ण पाबंदी
Siddha Shaktipeeth Shri Devi Talab Temple Management Committee imposed a complete ban on coming to the temple wearing short clothes

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिर में छोटे वस्त्र पहनकर आने पर लगाई पूर्ण पाबंदी

जालंधर : श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी के प्रबंधकों ने माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सही कपड़े पहन कर मंदिर में आने के आदेश पारित किए हैं। मंदिर प्रबंधकों ने लोगों का ध्यान भटकाने वाले अटपटे कपड़े पहनने पर सख्त पाबंदी लगा दी है।

मंदिर के प्रबंधकों ने इसकी बाकायदा मंदिर के मुख्य द्वार पर सूचना भी लगाई है। एक फ्लैक्स लगाकर उसमें साफ लिखा है कि सभी धर्म प्रेमी महिलाएं एवं पुरुष मर्यादित कपड़े पहन कर ही मंदिर में आएं। साथ ही फ्लैक्स पर विशेष तौर पर लिखा है कि छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, वरमुडा, मिनी स्कर्ट, कटे-फटे जीन्स पहनकर मंदिर में न आएं। प्रबंधकों का कहना है कि ऐसे कपड़े पहनकर आने वालों से भावनाएं भी आहत होती हैं।


Leave a Reply