Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, CM भगवंत मान ने जारी किए सख्त आदेश
Punjab government issued order to dissolve Panchayats

भारी बारिश से पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, CM भगवंत मान ने जारी किए सख्त आदेश

पंजाब : पंजाब में कई इलाकों में लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण लुधियाना, पटियाला सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी को लेकर पंजाब सरकार भी अलर्ट मोड पर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम. भगवंत मान ने विधायकों और अधिकारियों को बारिश को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों का जायजा लेने और लोगों की समस्याएं सुनने को कहा है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों के बीच जाकर उनकी मदद करने के भी आदेश दिए हैं। मंत्रियों ने भी विधायकों को लोगों की सहायता करने के लिए कहा है। इनके अलावा डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को मैदान में उतर कर राहत कार्य तेज स्तर पर करने के लिए कहा गया है।

आपको बता दे कि पंजाब के कई जिलों में नदियों में पानी का स्तर लगातार बढ़ने के कारण उनसे सटे इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। कुछ निचले और नदी के साथ सटे इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूलों के इंचार्जों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे भी प्रशासन का साथ दें और स्कूलों की चाबी प्रशासन के पास जमा करवा दें ताकि वक्त आने पर लोगों को वहां ठहराया जा सके। पंजाब के लोगों से भी यह अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के अपने घरों से बाहर न निकलें। आपको बता दें कि सी.एम. मान लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और हर बात की जानकारी उन्हें मिल रही है।


Leave a Reply