Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing जिंदा है गुरपतवंत सिंह पन्नू, खालिस्तानी आतंकी की नहीं हुई मौत
Gurpatwant Singh Pannu is alive, Khalistani terrorist has not died

जिंदा है गुरपतवंत सिंह पन्नू, खालिस्तानी आतंकी की नहीं हुई मौत

अमृतसर : खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत होने की खबर काफी वायरल हुई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो मरा नहीं है जिंदा है। उसकी मरने की खबर अफवाह है। गुरुवार को उसका नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह अमेरिका में UN हेडक्वार्टर के बाहर खड़े होकर कनाडा में खालिस्तान रेफरेंडम की बात कर रहा है। आतंकी पन्‍नू ने एक बार फिर से कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है।

इस वीडियो में पन्‍नू को संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय के बाहर दिखाई दे रहा है। उसने वीडियो में कहा कि मैं संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुख्‍यालय के बाहर खड़ा हूं। उसने कहा कि 16 जुलाई को मालटोन कनाडा में खालिस्‍तान की वोटिंग होगी। इसके बाद 10 सितंबर को वैंकुवर कनाडा में वोटिंग होगी। उसने दावा किया कि आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के पीछे भारतीय राजनयिकों का हाथ है। इसके लिए उन्‍हें जिम्‍मेदार ठहराया जाएगा। उसने कहा कि मैं यही हूं जिसको मिलना हो आ जाओ।


Leave a Reply