Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में भयानक सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौके पर ही मौत
Terrible road accident in Jalandhar, auto driver died on the spot

जालंधर में भयानक सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौके पर ही मौत

जालंधर : खबर है कि जालंधर के वरियाणा में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई है। वहीं पर एक महिला और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी अनुसार जगजीत सिंह अपने ऑटो में एक महिला सवारी जिसकी पहचान भूपिंदर कौर के रूप में हुई है को कपूरथला से लेकर जालंधर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ऑटो वरियाणा के पास पहुंचा तो पीछे से एक बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर दे मारी। ऑटो आगे चल रही इनोवा गाड़ी से टकराया और इनोवा उससे आगे चल रहे एक साइकिल और ट्रक से जा टकराई।

इस हादसे में ऑटो चालक जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार जीत लाल और ऑटो में सवार महिला भूपिंदर कौर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को तुंरत प्रभाव से पहले सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया ।


Leave a Reply